शारदा रिपोर्टर
मेरठ। थाना रेलवे रोड पुलिस ने नाबालिग लड़की उम्र करीब 17 वर्ष को बहला-फुसलाकर ले जाने के संबंध में मुकदमा दर्ज किया था।
रेलवे रोड पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए गुमशुदा लड़की की सकुशल बरामदगी एवं बाल अपचारी की तलाश हेतु प्रयास किए गए। इसी क्रम में आज 13.06.2026 को थाना रेलवे रोड पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित बाल अपचारी को सिटी स्टेशन रोड, मंशा देवी मंदिर के निकट से पुलिस हिरासत में लिया गया तथा गुमशुदा नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद किया गया। बाल अपचारी को नियमानुसार किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत करेगी।