HomeTrendingUS Dollar/Indian Rupee: रुपया शुरुआती कारोबार में नौ पैसे कमजोर होकर अमेरिकी...

US Dollar/Indian Rupee: रुपया शुरुआती कारोबार में नौ पैसे कमजोर होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.67 पर

-

US Dollar/Indian Rupee: विदेशी पूंजी की लगातार निकासी के दबाव में बाजार की धारणा खराब होने से Rupee बुधवार को शुरुआती कारोबार में नौ पैसे कमजोर होकर अमेरिकी Dollar के मुकाबले 85.67 पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों ने अमेरिकी Dollar/भारतीय Rupee की जोड़ी पर नकारात्मक दबाव बढ़ा दिया है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 85.65 प्रति डॉलर पर खुला। फिर Dollar के मुकाबले 85.67 पर आ गया, जो पिछले बंद भाव से नौ पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.58 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी Dollar की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.65 पर रहा। घरेलू शेयर बाजार में BSE सेंसेक्स 201.89 अंक की बढ़त के साथ 81,388.33 अंक पर जबकि निफ्टी 44.15 अंक चढ़कर 24,728.05 अंक पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 1.47 प्रतिशत की बढ़त के साथ 66.34 Dollar प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 10,016.10 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts