HomeTrendingStock market: घरेलू शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स में 800 अंक से...

Stock market: घरेलू शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स में 800 अंक से अधिक का उछाल

-

Stock market: घरेलू शेयर बाजारों Sensex और Nifty में पिछले सत्र में भारी गिरावट के बाद बुधवार को शुरुआती सौदों के बाद इनमें तेजी देखने को मिली। BSE सेंसेक्स शुरुआती सौदों के बाद 835.2 अंक या 1.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82,021.64 अंक पर पहुंच गया। वहीं NSE निफ्टी 262.3 अंक या 1.06 प्रतिशत चढ़कर 24,946.20 अंक पर रहा।

Sensex में शामिल 30 कंपनियों में सन फार्मा, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक और टाटा मोटर्स के शेयर में सबसे ज्यादा तेजी आई। केवल इंडसइंड बैंक का शेयर नुकसान में रहा।

एशियाई बाजारों में शंघाई एसएसई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे जबकि जापान का निक्की 225 नुकसान में रहा।

अधिकतर अमेरिकी बाजार मंगलवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 1.62 प्रतिशत की बढ़त के साथ 66.44 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 10,016.10 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

BSE सेंसेक्स बुधवार को 872.98 अंक यानी 1.06 प्रतिशत लुढ़क कर 81,186.44 अंक पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 261.55 अंक यानी 1.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,683.90 अंक पर बंद हुआ था।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts