HomeTrendingUS Dollar/Indian Rupee: रुपया शुरुआती कारोबार में सात पैसे टूटकर 85.45 प्रति...

US Dollar/Indian Rupee: रुपया शुरुआती कारोबार में सात पैसे टूटकर 85.45 प्रति डॉलर पर

-

US Dollar/Indian Rupee: रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सात पैसे टूटकर अमेरिकी Dollar के मुकाबले 85.45 पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी पूंजी के प्रवाह और घरेलू शेयर बाजारों में लिवाली से रुपये की गिरावट सीमित रही, अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 85.56 प्रति Dollar पर खुला और शुरुआती कारोबार में Dollar के मुकाबले 85.45 पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से सात पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया बुधवार को Dollar के मुकाबले 85.38 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी Dollar की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ 100.18 पर रहा।

घरेलू शेयर बाजार में BSE सेंसेक्स 350.27 अंक चढ़कर 81,662.59 अंक पर जबकि निफ्टी 94.05 अंक की बढ़त के साथ 24,846.50 अंक पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 1.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 65.62 Dollar प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,662.92 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts