HomeTrendingStock market: सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में तेजी

Stock market: सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में तेजी

-

Stock market: घरेलू बाजारों Sensex और nifty में दो सत्र की गिरावट के बाद बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गई। अमेरिका की एक संघीय अदालत ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को आपातकालीन-शक्ति कानून के तहत आयात पर व्यापक स्तर शुल्क लगाने से रोक दिया है। इस फैसले के बाद से बाजारों में तेजी आई है। BSE सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 504.57 अंक चढ़कर 81,816.89 अंक पर पहुंच गया। NSE का निफ्टी 137.25 अंक की बढ़त के साथ 24,889.70 अंक पर रहा। Sensex में शामिल 30 कंपनियों में से इन्फोसिस, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, सन फार्मा, टाटा मोटर्स और एचडीएफसी बैंक के शेयर लाभ में रहे।

अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व और नेस्ले के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, शंघाई एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे।

अमेरिकी बाजारों बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 1.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 65.62 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,662.92 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts