Homeउत्तर प्रदेशLucknowUP Weather: 39 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

UP Weather: 39 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

-

– प्रदेश के लिए पूवार्नुमान जारी, पूर्वी-दक्षिणी और तराई के क्षेत्रों में होगी बारिश।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के तराई और दक्षिणी इलाकों में घनघोर बारिश का सिलसिला जारी है। प्रयागराज, वाराणसी, चित्रकूट समेत 24 जिले बाढ़ की चपेट में हैं और कई जिलों में जलभराव की स्थिति से जनजीवन प्रभावित है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए प्रदेश के विंध्य क्षेत्र, तराई और पूर्वांचल के 39 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बृहस्पतिवार को तराई के बहराइच में सर्वाधिक 71 मिमी बारिश दर्ज हुई। वहीं लखनऊ में 59 मिमी बरसात हुई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बांग्लादेश के ऊपर और बंगाल की खाड़ी में वेदर सिस्टम की सक्रियता बढ़ने से प्रदेश के विभिन्न इलाकों में फिलहाल रुक रुक कर बारिश होती रहेगी।

इन जिलों में है भारी बारिश की चेतावनी

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिजार्पुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, फरुर्खाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, सहारनपुर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा व आसपास के इलाकों में।

राजधानी में आज भी बरसेंगे मेघ

राजधानी में बृहस्पतिवार को जोरदार बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को भी लखनऊ में अच्छी बारिश के संकेत हैं। बृहस्पतिवार को दोपहर तक धूप खिली रही जिसकी वजह से दिन के पारे में 2.3 डिग्री का उछाल आया। दोपहर दो बजे बारिश शुरू हो गई और शाम तक मौसम सुहाना रहा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts