Homeउत्तर प्रदेशVaranasiसूदखोर से परेशान आभूषण कारीगर ने दी जान, मां की तहरीर पर...

सूदखोर से परेशान आभूषण कारीगर ने दी जान, मां की तहरीर पर चार नामजद सहित 8 पर मुकदमा दर्ज

-

– रात में घर आकर की मारपीट, गहने-रुपए ले गए, छत में पड़ा मिला शव।

वाराणसी। आभूषण कारीगर ने सूदखोरों से परेशान होकर जान दे दी। सूदखोर कारीगर को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। पुलिस ने गुरुवार रात मां की तहरीर पर चार नामजद सहित 8 पर मुकदमा दर्ज कर। नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
मृतक की मां ने आरोप लगाया कि डेढ़ किलो सोने के एवज में बेटा सूदखोरों को तीन किलो सोना दे चूका था। इसके अलावा पैसे भी दिए थे पर वो बार-बार उसे प्रताड़ित कर रहे थे। कारीगर की एक साल पहले ही शादी हुई थी और उसकी पत्नी 6 माह की गर्भवती है। पूरा मामला वाराणसी कोतवाली थाना क्षेत्र के सोराकुआं का है।

पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर निवासी शुभम सामंत उर्फ बिट्टू चार साल पहले वाराणसी आया था। यहां पर उसने सोरोकुआं में किराए का मकान लेकर भाई नरेंद्र के साथ आभूषण बनाने का काम शुरू किया था।

काम शुरू करने के कुछ दिन बाद ही उसकी मां रेखा सावंत भी वाराणसी आ गई थीं। जून 2024 में मेदिनीपुर की सृष्टि के साथ शुभम की शादी हुई थी। इस समय उसकी पत्नी 6 माह की गर्भवती है और मायके गई है। पति की मौत की सूचना पर उसकी हालत खराब हो गई है।

मां रेखा सामंत ने बताया कि मेरे बेटे शुभम ने वाराणसी में आभूषण बनाने का कारखाना शुरू किया था। उसने डेढ़ किलो सोना ब्रह्मघाट निवासी संतोष सेठ से सूद पर लिया था। उसका सूद लगातार संतोष को लौटा रहा था।

रेखा ने बताया कि बुधवार रात सूदखोर संतोष ज्वेलर्स अपने बेटे, पत्नी और मामा समेत 8 लोगों के साथ घर आये थे। ऊपर के तल पर बेटा कारखाना चलाता था। सब वहीं चले गए और लड़के से बहस करते रहे और सूद का पैसा मांगते रहे।

आरोप है कि उन लोगों ने बेटे के साथ मारपीट की। रात 11 बजे तक वह लोग बेटे के साथ गाली-गलौज और मारपीट करते रहे। उसके बाद वह लोग अलमारी से आभूषण, पैसे और डायरी लेकर चले गए। लेकिन बेटा नीचे नहीं आया।

मां रेखा ने बताया कि उन लोगों के जाने के बाद वह ऊपर गईं तो बेटे के मुंह से झाग निकल रहा था। उसकी मौत हो चुकी थी।मैंने रात में ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर कमरे की फोरेंसिक जांच की। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

रात में ही पुलिस ने मां रेखा सावंत की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद चार ब्रह्म घाट निवासी संतोष उसके बेटे अमन, पत्नी मीरा और बेटी खुशी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

मां रेखा ने बताया कि बिट्टू ने संतोष सेठ और उसके साथ आए लोगों का वीडियो भी मोबाइल में बनाया है। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। भाई नरेंद्र ने बताया- भाई शुभम संतोष से सोना लेने के बाद से परेशान था।

इंस्पेक्टर कोतवाली दया शंकर सिंह ने बताया कि गुरुवार को आरोपी संतोष सेठ, उसकी पत्नी, बेटी और बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से आभूषण समेत अन्य सामान भी बरामद हुए हैं। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts