Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशShravasti: नदी में समाया शिव मंदिर, कई गांव बाढ़ की चपेट मे

Shravasti: नदी में समाया शिव मंदिर, कई गांव बाढ़ की चपेट मे

-

– नारायणपुर में राप्ती में कटान तेज, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, ग्रामीण परेशान

श्रावस्ती। गिलौला ब्लॉक में बाढ़ का कहर जारी है। बुधवार रात नारायणपुर में स्थित भगवान शिव का मंदिर राप्ती नदी में डूब गया। रात के समय हुई इस घटना में देखते ही देखते गांव वालों के सामने ही भगवान शिव का मंदिर नदी की धारा में डूब गया। स्थानीय निवासी राप्ती नदी के लगातार हो रहे कटान से बेहद चिंतित हैं।

नदी का जलस्तर बढ़ने और कटान तेज होने से क्षेत्र के अन्य हिस्सों में भी खतरा बना हुआ है। स्थानीय प्रशासन से ग्रामीणों ने कटान रोकने के लिए उचित कदम उठाने की मांग की है। बाढ़ की चपेट में आने के बाद आधा दर्जन से अधिक लोगों के घरों को छोड़ दिया है। नेपाल से छोड़े गए पानी के कारण मंगलवार से नदी का जलस्तर बढ़ा है। रामनिवास, बुद्धिसागर, सरबजीत, सिद्धनाथ और स्वामीनाथ जैसे ग्रामीणों के घर पानी में डूब गए हैं।

उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द कटान रोकने के उपाय करने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर समय रहते कटान नहीं रोका गया तो उनके घर और खेत नदी में समा जाएंगे। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि वह जल्द ही इस समस्या का समाधान करेगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts