Homeउत्तर प्रदेशMeerutपरीक्षितगढ़ में भगत सिंह जन्मोत्सव मनाया

परीक्षितगढ़ में भगत सिंह जन्मोत्सव मनाया

-

दीप जलाकर व केक काटकर दी श्रद्धांजलि; युवाओं ने लिया देश सेवा का संकल्प


शारदा रिपोर्टर मेरठ। शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह के जन्मोत्सव के अवसर पर नगर पंचायत परीक्षितगढ़ ने भगत सिंह चौक पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान दीप प्रज्वलित कर और केक काटकर अमर शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने भगत सिंह के जीवन व उनके बलिदान पर अपने विचार रखे।

विष्णु अवतार रुहेला ने कहा कि भगत सिंह का बलिदान देश के लिए सर्वोच्च है और युवाओं के लिए उनसे बड़ी कोई प्रेरणा नहीं हो सकती। समाजसेवी गुल्लू प्रधान और मेजर सिंह ने युवाओं के योगदान को सराहते हुए कहा कि भगत सिंह ने साबित किया था कि युवा देश की दिशा और दशा बदलने की पूरी हिम्मत रखता है।

कार्यक्रम में हरजोत सिंह, परविंदर सिंह, सेठी ढिल्लन, सुरजीत सिंह, रूपिंदर सिंह, दीपेंद्र सिंह, तरुण सिरोही, सौरभ गुर्जर, अशरफ अरविंदर गुर्जर और सभासद कमल कान्त सिंघल सहित कई गणमान्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए और युवाओं से राष्ट्र निर्माण में अपना सक्रिय योगदान देने की अपील की।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts