किसान के नलकूप से उपकरण चोरी कर रहे थे, एक साथी फरार, तलाश जारी
बागपत। शहर कोतवाली क्षेत्र के नया गांव के जंगल में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों किसान के नलकूप से उपकरण चोरी कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक, गश्त के दौरान ट्यूबवेल पर रोशनी दिखाई दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां तीन बदमाश चोरी करते मिले। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग कर दी।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि उनका एक साथी मौके से फरार हो गया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान रटोल कस्बा निवासी संजय पुत्र जयप्रकाश और सलीम पुत्र नूर के रूप में हुई है। घायल दोनों बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोतवाली प्रभारी मनोज चाहल ने बताया कि पुलिस टीम अपराध नियंत्रण और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में चेकिंग और गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक ट्यूबवेल पर रोशनी दिखाई दी। पुलिस टीम वहां पहुंची तो तीन बदमाश नलकूप से उपकरण चोरी करते मिले।
पुलिस के मुताबिक, टीम को देखते ही बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में संजय और सलीम के पैर में गोली लगी। दोनों को पुलिस ने मौके से पकड़ लिया, जबकि उनका तीसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से अवैध हथियार, चोरी के उपकरण और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इनके पास से दो तमंचे, दो जिंदा कारतूस और दो खाली कारतूस भी मिले हैं। बरामद सामान को पुलिस ने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
मुठभेड़ में घायल दोनों बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली प्रभारी मनोज चाहल ने बताया कि फरार बदमाश की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।बागपत शहर कोतवाली इलाके के नया गांव के जंगल में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को पकड़ा है। ये बदमाश किसान के नलकूप से उपकरण चोरी कर रहे थे।
पुलिस गश्त कर रही थी तभी एक ट्यूबवेल पर रोशनी दिखी। पुलिस के पहुंचने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि उनका एक साथी फरार हो गया।
पकड़े गए बदमाश रटोल कस्बे के संजय पुत्र जयप्रकाश और सलीम पुत्र नूर हैं। इनके पास से अवैध हथियार, चोरी के उपकरण, एक मोटरसाइकिल, दो तमंचे, दो जिंदा और दो खाली कारतूस मिले हैं।
घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली प्रभारी मनोज चाहल ने बताया कि पुलिस टीम अपराध नियंत्रण और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चैकिंग कर रही थी तभी एक ट्यूबवेल पर पहुंच कर देखा तो 3 चोर चोरी कर रहे थे इसी दौरान चोरों ने पुलिस पर फायरिंग की जिसमें पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों अभियुक्तों के पैर में गोली लगी है इनका साथी फरार है उसकी तलाश की जा रही है इनके कब्जे से अवैध हथियार एक मोटरसाइकिल और अन्य सामान बरामद हुआ है।