HomeEducation Newsयूपी बीएड प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी

यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी

-

– यूपी बीएड परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा।

– यूपी राज्य में लगभग 2.40 लाख से ज्यादा सीटों पर दाखिला होगा।


नई दिल्ली। यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज यानी 21 मई को जारी हो गए है। जिन उम्मीदवारों ने बीएड की प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड जारी किए थे। वे उम्मीदवार जल्द ही अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। यूपी बीएड परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा। इस प्रवेश परीक्षा के जरिये उत्तर प्रदेश राज्य में लगभग 2.40 लाख से ज्यादा सीटों पर दाखिला होगा।

 

 

इन स्टेप्स से डाउलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड : यूपी बीएड परीक्षा का एडमिट कार्ड आज जारी होने वाला है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

इस डेट पर होगी परीक्षा : बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन 31 मई, 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश में लगभग 2300 बीएड कॉलेज में दाखिले के लिए आयोजित कराई जाएगी। इस प्रवेश परीक्षा के जरिये लगभग 2.40 लाख सीटों पर दाखिला स्वीकार किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन यूपी के लगभग 72 जिलों में किया जाएगा। परीक्षा में दो पेपर होंगे। दोनों ही पेपर में उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। प्रत्येक पेपर को हल करने के लिए उम्मीदवारों को 3 घंटे का समय भी दिया जाएगा।

परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा वाले दिन अपने साथ एडमिट कार्ड जरूर साथ लेकर जाएं। इसके साथ ही परीक्षा वाले दिन निर्धारित समय से पहले पहुंचने का प्रयास करें। अन्यथा देरी होने पर उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

-एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आॅफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करना होगा।
-अब वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
-इसके बाद लिंक पर क्लिक करें।
-लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करें।
-लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
-अंत में इसका एक एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts