HomeAccident Newsट्रक ने कार में मारी टक्कर, पांच लोग घायल

ट्रक ने कार में मारी टक्कर, पांच लोग घायल

-

नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर


लखीमपुर खीरी। खमरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात सड़क हादसा हो गया। नेशनल हाईवे पर सीताराम मनवार पब्लिक इंटर कॉलेज, महरिया के पास ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खमरिया पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल ओयल रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 3:30 बजे कार लखीमपुर की तरफ से आ रही थी। इसी दौरान बहराइच की ओर से आ रहे ट्रक ने सीताराम मनवार पब्लिक इंटर कॉलेज, महरिया के पास कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार सवार पांचों लोग घायल हो गए।

घायलों की पहचान परसिया गांव निवासी राहुल सिंह पुत्र शिवपाल सिंह, विकास पुत्र योगेंद्र सिंह, संजीव सिंह पुत्र भोलू सिंह, श्याम सिंह पुत्र कमलेश सिंह और वीरू सिंह पुत्र ध्रुव पाल सिंह के रूप में हुई है।

हादसे की सूचना मिलते ही खमरिया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खमरिया पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल ओयल रेफर कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, हादसे में शामिल दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts