Homeउत्तर प्रदेशMeerutबच्चों को जैन संस्कृति और धर्म का परिचय करा रहा शिविर

बच्चों को जैन संस्कृति और धर्म का परिचय करा रहा शिविर

-

– रैली निकाली गई, संस्कारों की शिक्षा दी गई।

मेरठ। श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन पंच मंदिर, असौड़ा हाउस, मेरठ में 21मई 2026 से 30 मई 2026 तक श्रवण संस्कृति संस्कार शिविर 2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का उद्देश्य बच्चों एवं बड़ों में जैन संस्कृति, संस्कार, धर्म एवं आध्यात्मिक मूल्यों का संवर्धन करना है।

 

 

शिविर में विद्वान पंडित सर्वज्ञ जैन शास्त्री एवं पंडित अक्षांश जैन शास्त्री द्वारा विभिन्न धार्मिक विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। प्रात:कालीन कक्षाओं में बड़ों के लिए रत्नकरण्डक श्रावकाचार तथा बच्चों के लिए बालबोध भाग 1 एवं 2 का अध्ययन कराया जाएगा। वहीं सायंकालीन सत्र में श्री भक्तामर जी एवं बच्चों हेतु बालबोध की विशेष कक्षाएं संचालित होंगी।

 

 

22 मई को शिविर के शुभारंभ अवसर पर प्रात: 8 बजे श्री जिनवाणी शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें मंदिर परिसर में वेदी की तीन परिक्रमाएं की गई। इसके पश्चात जिनवाणी स्थापना, चित्र अनावरण, दीप प्रज्ज्वलन एवं कलश स्थापना जैसे मांगलिक कार्यक्रम संपन्न होंगे। साथ ही विद्वान पंडितों का सम्मान कर विधिवत कक्षाओं का शुभारंभ किया जाएगा।

 

 

कार्यक्रम की संयोजिका आभा जैन द्वारा बताया गया कि शिविर के दौरान बच्चों को जैन धर्म के आदर्शों, अहिंसा, संयम, सत्य, दया एवं संस्कारों की शिक्षा दी जाएगी। प्रतिदिन प्रात:कालीन कक्षा के उपरांत बच्चों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई है।

 

शिविर में प्रतिदिन उपस्थित रहने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया जाएगा। अल्पाहार एवं उपहार की व्यवस्था संजय जैन, अतिन जैन एवं श्री नील वाले परिवार की ओर से की गई है।

 

 

मंदिर समिति ने समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है। कार्यक्रम के दौरान विनोद जैन, मनोज जैन, रमेश जैन, सुनीता जैन, सारिका जैन, कुसुम जैन एवं बच्चों ने भाग लिया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts