HomeCRIME NEWSनीले ड्रम वाली मुस्कान बेटी से मिलने को तड़प रही

नीले ड्रम वाली मुस्कान बेटी से मिलने को तड़प रही

-

जेल प्रशासन को पत्र में लिखा मुझे मेरी बच्ची से मिलवा दो, पिछले डेढ़ साल से है जेल में बंद


शारदा रिपोर्टर मेरठ। चर्चित ब्लूड्रम केस में दोषी मुस्कान अपनी बड़ी बेटी पीहू से मिलने को तड़प रही है। मुस्कान ने इसके लिए जेल प्रशासन को पत्र भी लिखा है। उसने जेल प्रशासन से गुहार लगाई है कि उसे उसकी बेटी से मिलवाया जाए।

मुस्कान ने जेल प्रशासन से कहा है उसकी बेटी पीहू से मिलवा दें, पिछले डेढ़ साल से वो अपनी बेटी से नहीं मिल पाई है। उसकी एक झलक भी नहीं देख सकी है इसलिए उसे बेटी से मिलवा जाए। पीहू अपनी नाना-नानी के घर पर रह रही है। हत्या के बाद से ही मुस्कान के घरवालों ने उससे नाता तोड़ लिया है। परिवार का कोई सदस्य आज तक उससे मिलने नहीं आया है।
मुस्कान और साहिल ने फांसी की सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दी है। हाईकोर्ट ने केस से जुड़ी फाइलें मंगाई हैं। मामले में अगली सुनवाई 30 नवंबर को होगी। इसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। इस बार केस लड़ने के लिए मुस्कान और साहिल ने निजी वकील किए हैं।

मुस्कान और साहिल ने जिस मकान में सौरभ की हत्या की थी, उसका 1 नवंबर को शुद्धिकरण कराया गया। मकान मालिक ने बताया कि हत्या के बाद से मकान का एक हिस्सा बंद था और करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ था।
अखिल भारतीय हिंदू महासभा आगरा जिलाध्यक्ष मीरा राठौर अपने समर्थकों के साथ इंदिरानगर में ओमपाल सिंह के मकान पर पहुंची। इसी मकान में मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ की 3 मार्च 2025 की रात को हत्या कर दी थी।

ओमपाल सिंह चूंकि फिलहाल पलवल में अपने पैतृक गांव गए हुए हैं, इसलिए मकान पर ताला लगा मिला। ओमपाल सिंह ने साफ मना कर दिया कि उनकी मौजूदगी के बिना मकान का गेट नहीं खुलेगा।

इसके बाद मीरा राठौर और उनके साथियों ने मकान के गेट पर संगम का जल छिड़का और नारियल तोड़ा। फिर दीपक और धूप जलाकर मंत्रोच्चारण किया गया और आरती कर शुद्धिकरण किया गया। मीरा राठौर पूर्व में उस समय चर्चा में आईं, जब महाशिवरात्रि पर मीरा ताजमहल में शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाने पहुंचीं और पूजा करने का भी प्रयास किया।

वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा का कहना है कि मुस्कान से मिलने उसके परिवार का कोई सदस्य अभी तक जेल में नहीं आया है। जब परिवार से कोई आएगा तो मुलाकात कराई जाएगी। बाकी जेल की तरफ से किसी परिजन को बुलाया जाए ये नियम नहीं है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts