HomeAccident NewsUnnao Accident News: आगरा एक्सप्रेसवे पर पलटी स्लीपर बस, 40 यात्री घायल

Unnao Accident News: आगरा एक्सप्रेसवे पर पलटी स्लीपर बस, 40 यात्री घायल

-

– दिल्ली से वाराणसी जा रही थी बस, उन्नाव के पास रात ढाई बजे हुआ हादसा।

उन्नाव। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक डबल डेकर बस गोभी लदे पिकअप वाहन से टकराकर अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर तोड़ते हुए पलट गई। इस दुर्घटना में करीब 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दर्जनों को हल्की चोटें आईं। बस में कुल 60 यात्री सवार थे।

यह घटना थाना हसनगंज क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 285 के पास हुई। जानकारी के अनुसार, दिल्ली से बनारस जा रही डबल डेकर स्लीपर बस तेज रफ्तार में थी। सामने चल रही गोभी लदी पिकअप अचानक धीमी हो गई, जिससे बस चालक नियंत्रण खो बैठा और पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए नीचे जा गिरी।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, यूपीडा कर्मी और एंबुलेंस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। बचाव दल ने बस की खिड़कियां तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को तुरंत सीएचसी औरास भेजा गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

घायल यात्रियों में कई महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। ये यात्री लखनऊ, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, अंबेडकरनगर और जौनपुर सहित विभिन्न जिलों के बताए जा रहे हैं। कुछ यात्रियों ने बताया कि हादसे से ठीक पहले बस चालक मोबाइल पर बात कर रहा था और वाहन काफी तेज गति से चल रहा था।

घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्राधिकारी हसनगंज अरविंद चौरसिया और थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। उन्होंने राहत-बचाव कार्यों की निगरानी की और यातायात को सुचारु कराया। क्षेत्राधिकारी चौरसिया ने बताया कि थाना हसनगंज को किलोमीटर संख्या 285 पर आगरा से लखनऊ की तरफ जा रही स्लीपर बस के खाई में गिरने की सूचना मिली थी। तत्काल थाना पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची और सभी सवारियों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts