हृदयपुर मोड़ पर हुआ हादसा, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस जांच में जुटी
बुलंदशहर। सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र स्थित हृदयपुर मोड़ के पास मंगलवार देर रात करीब 12 बजे एक सड़क हादसे में 42 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक सड़क पार कर रहा था तभी एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान खैरपुर तिल निवासी इंद्रजीत पुत्र रामपाल सिंह के रूप में हुई है। उनकी उम्र लगभग 42 वर्ष थी। इंद्रजीत के परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है। इंद्रजीत की मौत की खबर से परिवार में शोक का माहौल है।