HomeTrendingनेशनल हाईवे पर आग का गोला बनी कार

नेशनल हाईवे पर आग का गोला बनी कार

-

डिवाइडर से टकराने पर हादसा, चालक ने कूदकर बचाई जान


अमरोहा। डिडौली थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 9 पर बुधवार तड़के एक कार डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद कार में आग लग गई, लेकिन चालक ने कूदकर अपनी जान बचा ली। यह घटना जोया कस्बे के पास हुई।

बरेली से दिल्ली जा रही यह कार सुबह करीब साढ़े चार बजे अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई। कार चालक माधव विराज, जो बरेली के सिविल लाइन इलाके के निवासी हैं, ने तुरंत कार से बाहर निकलकर खुद को सुरक्षित कर लिया।

डिवाइडर से टकराते ही कार से धुआं निकलने लगा और कुछ ही देर में आग की लपटों ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। हाईवे पर दौड़ रहे अन्य वाहन चालकों में भी इस घटना से हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही डिडौली थाना पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। डिडौली थाना प्रभारी जितेंद्र बालियान ने बताया कि कार में चालक के अलावा कोई अन्य व्यक्ति नहीं था और इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। चालक पूरी तरह सुरक्षित है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts