HomeCRIME NEWSएसी गोदाम से अज्ञात चोरों ने किया लाखों का माल साफ, घटना...

एसी गोदाम से अज्ञात चोरों ने किया लाखों का माल साफ, घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद

-


शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एसी के गोदाम से लाखों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। इस दौरान चोर गोदाम पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए। मामले की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कब्जे में लेकर सीसीटीवी के आधार पर अज्ञात चोरों की पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया।

 

दरअसल थाना लिसाड़ी गेट के श्यामनगर के रहने वाले अताउल्लाह मलिक का लोहियानगर थाना क्षेत्र के गुर्जर चौक पर एसी, फ्रिज और वाशिंग मशीन का गोदाम है। सोमवार देर रात्रि चोरों ने उनके गोदाम को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए का सामान चोरी कर लिया। मंगलवार जब व्यापारी गोदाम पर पहुंचा और चोरी की सूचना पुलिस को दी।

 

पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी खंगाले तो सामने आया कि चोर महिंद्रा पिकअप गाड़ी में सवार होकर पहुँचे थे। जहां चोर गोदाम में रखा करीब 23 लाख रुपए का कॉपर का वायर, फ्रिज, एसी आदि सामान पिकअप गाड़ी में भरकर ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। मंगलवार शाम को व्यापारी सीसीटीवी फुटेज लेकर लोहिया नगर थाने पहुंचा और व्यापारी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा कायम कर चोरों की तलाश शुरू कर दी।

 

पीड़ित व्यापारी ने लोहियानगर थाने में मुकदमा दर्ज कराकर खुलासे और बरामदगी की मांग की है।

पुलिस का कहना है सीसीटीवी के आधार पर चोरों की शिनाख्त की जा रही है और जल्दी घटना का खुलासा किया जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts