Homeउत्तर प्रदेशMeerutकृपाण से हमला कर दो युवकों को किया घायल

कृपाण से हमला कर दो युवकों को किया घायल

-

– बाइक खड़ा करने को लेकर हुआ विवाद, सिख युवक गिरफ्तार।


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। लालकुर्ती पैंठ बाजार में बाइक पार्किंग को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। कंकरखेड़ा के नंदपुरी निवासी गुरप्रीत सिंह अपनी भाभी के साथ खरीदारी करने आया था।

स्थानीय दुकानदार हिमांशु के ठेले से गुरप्रीत की बाइक टकरा गई। इस टक्कर में गुरप्रीत की भाभी को चोट लग गई। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया। व्यापारियों के समझाने के बावजूद मामला शांत नहीं हुआ। गाली-गलौज के बाद दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। गुस्से में आकर गुरप्रीत ने कृपाण निकाली और हिमांशु पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए मोहित के गले, पेट और आंख के नीचे भी कृपाण के वार से चोटें आईं।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी गुरप्रीत को हिरासत में ले लिया। घायल हिमांशु और मोहित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने गुरप्रीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मेरठ व्यापार मंडल के शैंकी वर्मा ने घायल मोहित से मुलाकात की। व्यापारियों ने पुलिस पर हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस मामले में एसएसपी से मुलाकात कर उन्हें शिकायती पत्र सौंपते हुए उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts