HomeAgra Newsअसम की युवती से दो युवकों ने किया गैंगरेप

असम की युवती से दो युवकों ने किया गैंगरेप

-

– शादी का झांसा देकर जाल में फंसाया, तीन दिनों तक बंधक बनाकर रखा


आगरा- किरावली थाना क्षेत्र में असम की युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। दिल्ली रेलवे स्टेशन से आरोपी ने युवती को शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया था। आरोपी किरावली में अपने दोस्त के घर युवती को लेकर आया। यहां दोनों ने उससे साथ गैंगरेप किया। युवती को दोनों ने तीन दिनों तक बंधक बनाकर रखा। सुबह एक महिला की मदद से पीड़िता किरावली थाने पहुंची। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

एक महिला के साथ सुबह किरावली थाने पहुंची युवती ने आरोप लगाया कि वह असम के धेमाजी जिले की रहने वाली है। वह राजस्थान में अपनी बड़ी बहन के पास आई थी। तीन दिन पहले वह ट्रेन से दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां से उसे अपने भाई के पास केरल जाना था। इसके लिए दिल्ली रेलवे स्टेशन से ही उसे ट्रेन पकड़नी थी। केरल जाने वाली ट्रेन लेट थी, वह स्टेशन पर बैठी थी। इस दौरान पुणे का मनोज गायकवाड़ पहुंच गया, दोनों में बातचीत हुई। उसने बताया कि उसे भी केरल जाना है, इसके बाद टिकट लेकर युवती मनोज के साथ ट्रेन में बैठ गई।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि ट्रेन आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो मनोज ने उसे ट्रेन से उतार लिया। उसने कहा कि वह मेरे साथ शादी करेगा। इसके बाद मनोज ने अपने दोस्त कान्हा को कॉल किया। मनोज मुझे अपने साथ कान्हा के किरावली थाना क्षेत्र स्थित गांव भालरा में ले गया। यहां मनोज और कान्हा ने रेप किया। उनके चंगुल से निकलने की सोची, इस पर दोनों ने धमकाया और जबरन अपने साथ रखा। इसके बाद एक महिला को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। इस पर वह महिला के सााथ किरावली थाने पहुंच गई।

किरावली थाना प्रभारी निरीक्षक केवल सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी मनोज गायकवाड़ और कान्हा गिरफ्तार कर लिया गया है। कान्हा की मनोज से छह माह पहले दिल्ली की सदर मार्केट में मुलाकात हुई थी। दोनों वहां से इलेक्ट्रानिक उपकरण समेत अन्य सामान सस्ते में लाकर आगरा और पुणे में बेचते हैं। पीड़िता का मेडिकल कराया है, उसके कोर्ट में बयान कराए जाएंगे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts