HomeCRIME NEWS14 साल की लड़की ने कमरे में लगाई फांसी

14 साल की लड़की ने कमरे में लगाई फांसी

-

आधी रात को पंखे से लटका मिला शव, कारणों का नहीं चला पता


गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-9 स्थित शंकरपुरी चौकी इलाके में बुधवार देर रात 14 साल की किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय परिवार के लोग दूसरे कमरे में मौजूद थे। किशोरी की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाया।

विजयनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी ली। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम किसी बात को लेकर किशोरी को डांटा गया था। इसके बाद रात में उसने यह कदम उठा लिया। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुटी है। घटना के पीछे की वजह जानने का प्रयास किया जा रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts