HomeCRIME NEWSआयुष हत्याकांड के दो आरोपी पुलिस ने किए गिरफ्तार

आयुष हत्याकांड के दो आरोपी पुलिस ने किए गिरफ्तार

-

भाई ने लगाया पहले भी पीटने का आरोप, दे रहे थे जान से मारने की धमकी


गाजियाबाद। विजयनगर में बुधवार शाम 20 साल के आयुष की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने युवक के सीने पर चाकू से वार किया, जिससे वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजन उसे घायल हालत में विजयनगर थाने लेकर पहुंचे। पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में सोनू समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

सर्वोदय नगर निवासी यशपाल का बेटा आयुष नोएडा की एक कंपनी में काम करता था। बुधवार शाम भैया दूज मनाने के बाद वह घर से बाहर निकला था। आरोप है कि इसी दौरान चरण सिंह कॉलोनी निवासी सोनू अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और आयुष को घेर लिया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान आयुष को चाकू मार दिया गया। पुलिस को देखकर आरोपी के साथी मौके से भाग गए।

आयुष का भाई अमन और परिवार के अन्य लोग उसे घायल हालत में विजयनगर थाने लेकर पहुंचे। वहां उसे जमीन पर लिटा दिया गया। इसका वीडियो भी सामने आया है। पुलिस घायल को जिला अस्पताल ले गई, जहां उसकी मौत हो गई।

आयुष के भाई अमन ने बताया कि 6 नवंबर को धनतेरस के दिन भी आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की थी। उस समय वह भाई के साथ ड्यूटी पर जा रहा था। आरोपियों ने रास्ते में दोनों को पीटा और फिर खुद ही पुलिस बुला ली। अमन का आरोप है कि पुलिस आयुष को जीप में बैठाकर ले गई थी और उसके साथ भी मारपीट की गई थी।

अमन के मुताबिक, परिवार आयुष को थाने से छुड़ाकर घर ले आया था। इसके बाद पुलिस से शिकायत भी की गई, लेकिन शांतिभंग की कार्रवाई की गई। उसका आरोप है कि पुराने विवाद के बाद सोनू लगातार आयुष को जान से मारने की धमकी दे रहा था।

एसीपी कोतवाली उपासना पांडे ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी सोनू को मौके से पकड़ा गया था, जबकि दूसरे आरोपी को भी रात में गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि हत्या थाने में नहीं हुई। जांच और फुटेज में सामने आया है कि आयुष को बाहर चाकू मारा गया था। परिजनों ने थाने में चाकू मारने की बात कही थी।

डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि दो युवकों के बीच झगड़ा हुआ था। आयुष के सीने पर चाकू का एक निशान मिला है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस पुराने विवाद की भी जांच कर रही है।

अमन का आरोप है कि परिवार के लोग आयुष को थाने से छुड़ाकर घर ले आए थे। इसके बाद पुलिस से शिकायत भी की गई थी। पुलिस एकतरफा कार्रवाई करते हुए शांतिभंग में कार्रवाई की। उधर, झगड़े के बाद सोनू लगातार आयुष को हत्या की धमकी दे रहा था।

एसएचओ कोतवाली उपासना पांडे ने बताया कि घरवालों की शिकायत पर केस दर्ज कर एक आरोपी सोनू को हिरासत में लिया गया है। हत्या थाने में नहीं हुई। जांच और फुटेज में सामने आया कि बाहर आयुष को चाकू मारे गए थे। जहां परिजनों ने गुमराह करते हुए थाने में चाकू मारने की बात कही।

एसीपी सिटी धवल जायसवाल का कहना है कि दो युवकों का आपस में झगड़ा हुआ था। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है। एक निशान सीने पर युवक के मिला है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पूर्व के विवाद को भी देखा जा रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts