HomeAccident Newsदर्दनाक हादसा: दिवाली की रात बाइकों के टकराने से दो युवकों की...

दर्दनाक हादसा: दिवाली की रात बाइकों के टकराने से दो युवकों की मौत, तीन की हालत गंभीर, मचा कोहराम

-


आगरा। दिवाली की रात दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। युवकों की मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोगों में चीख पुकार मच गई।

 

    ये हादसा ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में फिराजोबाद हाईवे पर हुआ। बताया गया है कि दो बाइकों पर पांच लोग सवार होकर जा रहे थे। दोनों बाइक आपस में टकरा गईं। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल ही घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। वहीं मृतकों की शिनाख्त के बाद उनके परिवार वोलों को सूचना दी गई। युवकों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे कैसे हुए, इसकी जानकारी अभी नहीं हो सकी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts