HomeTrendingदो महिलाओं को नदी में डूबने से बचाया

दो महिलाओं को नदी में डूबने से बचाया

-

बुलंदशहर। पुलिस, पीएसी और स्थानीय नाविकों की तत्परता से दो बड़े हादसे टल गए। रामघाट और अनूपशहर थाना क्षेत्रों में नहर और नदी में कूदने वाली दो महिलाओं को संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बाद में दोनों महिलाओं को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

पहली घटना रामघाट स्थित हजारा नहर की है। अलीगढ़ जिले के अतरौली क्षेत्र के ग्राम खेड़ा निवासी 55 वर्षीय धर्मावती पत्नी चरण सिंह ने नहर में छलांग लगा दी। मौके पर तैनात फैंटम पिकेट के पुलिसकर्मी अभय राम यादव, कप्तान सिंह और महिला कांस्टेबल मालती चौहान ने तत्काल रस्सी की मदद से महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

महिला उपनिरीक्षक सविता शाक्य द्वारा पूछताछ में धर्मावती ने बताया कि वह लंबे समय से हृदय रोग से पीड़ित हैं और मानसिक तनाव के कारण उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस ने उनके परिजनों को मौके पर बुलाकर महिला को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया।

दूसरी घटना अनूपशहर के मस्तराम घाट की है। ग्राम छतुरी निवासी 74 वर्षीय शकुंतला देवी पत्नी अजीत सिंह अचानक नदी में कूद गईं। बताया गया कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। सूचना मिलते ही घाट पर मौजूद पीएसी जवानों, अनूपशहर पुलिस और स्थानीय नाविकों ने संयुक्त अभियान चलाकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts