HomeAccident NewsBijnor Accident News: कार की टक्कर लगने से दो महिलाओं की मौत

Bijnor Accident News: कार की टक्कर लगने से दो महिलाओं की मौत

-


बिजनौर। मंडावली थाने के गांव मीरामपुर बेगा के सामने हाईवे पर सैर-सपाटे के लिए निकली दो महिलाओं की कार की टक्कर लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर लगने के बाद कार गहरी खाई में जा गिरी। सूचना पर पहुंची मंडावली पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया।

मृतक महिलाएं गांव सैफाबाद की रहने वाली हैं। महिलाओं में पार्वती (50 वर्ष) पत्नी सुरेंद्र सिंह, सुनीता देवी (60 वर्ष) पत्नी प्रभु सिंह शामिल हैं। दोनों महिलाएं रोजाना की तरह सुबह-सवेरे सड़क पर घूमने के लिए गईं थी। करीब 4:30 बजे हादसा हो गया। महिलाओं की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

उधर, पुलिस ने कार चालक उत्तराखंड पिथौरागढ़ के अंबा कॉलोनी निवासी मोहित को हिरासत में लिया है। मोहित देहरादून से पिथौरागढ़ जा रहा था। पुलिस ने कार को भी कब्जे में ले लिया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts