Homeउत्तर प्रदेशMeerutकोहरे का सितम: दो ट्रक भिड़े, एक गंभीर रूप से घायल

कोहरे का सितम: दो ट्रक भिड़े, एक गंभीर रूप से घायल

-


शारदा न्यूज रिपोर्टर।

मेरठ। बुधवार अल सुबह 4 बजे मवाना कस्बे के फलावदा चौराहे के पास दो ट्रकों में भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे पुलिस ने बमुश्किल ट्रक से निकालकर अस्पताल भिजवाया है।

मंगलवार शाम से ही कोहरे की मोटी चादर बिछने लगी थी जो रात होते-होते और गहरा गई। इस दौरान सड़क पर विजीबिलीटि जीरो हो गई जिससे वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। जबकि दूसरी ओर कोहरे की वजह से हादसे भी हुए। बुधवार अल सुबह मवाना कब्से के फलावदा में घने कोहरे के चलते पीछे जा रहे ट्रक ने आगे जा रहे ट्रक में टक्कर मार दी। हदासे में पीछे वाले ट्रक का चालक सुक्खा घायल होकर ट्रक में फंस गया पुलिस ने बमुश्किल उसे ट्रक से बाहर निकालकर इलाज के लिए मेरठ भिजवाया, जबकि ट्रक को खिंचवाकर सड़क से हटवाकर बाहर खड़ा कराया। हादसे को लेकर कोई तहरीर संबंध में थाने में नहीं दी गई है। ट्रक चालक जोया का रहने वाला बताया जा रहा है और वह ट्रक को लेकर जोया ही जा रहा था।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts