Homeउत्तर प्रदेशMeerutनगर निगम के दो कर्मचारियों को वाहन ने मारी टक्कर

नगर निगम के दो कर्मचारियों को वाहन ने मारी टक्कर

-

डिवाइडर पर सफाई करने के दौरान हुआ हादसा, साथी कर्मचारियों ने किया हंगामा


शारदा रिपोर्टर मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र में डिवाइडर पर सफाई कर रहे दो कर्मचारियों को छोटा हाथी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों कर्मचारी घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद साथी सफाई कर्मचारियों ने सड़क पर हंगामा करते हुए धरना दे दिया। पुलिस के कार्रवाई के आश्वासन के बाद कर्मचारी शांत हुए।

नौचंदी थाना क्षेत्र में हापुड़ रोड स्थित करीमनगर के पास बुधवार को डिवाइडर पर सफाई कर रहे दो कर्मचारियों को छोटा हाथी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में भगवतपुर निवासी प्रवीण और ब्रह्मपुरी निवासी रितेश घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए हापुड़ रोड स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया गया कि दोनों कर्मचारी हापुड़ रोड पर डिवाइडर की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आए छोटे मालवाहक वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घायल कर्मचारियों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद साथी सफाई कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सड़क पर हंगामा और नारेबाजी करते हुए धरना दे दिया। कर्मचारियों ने हादसे के जिम्मेदार वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कर्मचारियों को कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद उन्होंने धरना समाप्त कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts