HomeTrendingदो कारों की टक्कर में एक युवक की मौत

दो कारों की टक्कर में एक युवक की मौत

-

तीन लोग हुए घायल, अस्पताल में कराए भर्ती, घर लौटते रहा था मृतक


बहराइच। रिसिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बहराइच-नानपारा मार्ग पर दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

यह दुर्घटना बहराइच-नानपारा मार्ग पर स्थित फुलवरिया ग्राम के पास रात करीब नौ बजे हुई। नानपारा की ओर से आ रही एक कार बहराइच से मटेरा जा रही दूसरी कार से टकरा गई। आसपास के लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर रिसिया पुलिस को घटना की सूचना दी।

सूचना पर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान, एक कार में सवार अहिरनपुरवा, भौखारा निवासी विनोद यादव (29 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। दूसरी कार में सवार साजिद, चांद बाबू व एक अन्य युवक घायल हो गया ।

पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहां प्राथमिक उपचार के बाद, चांद बाबू और साजिद को अधिक चोटें होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts