एटा से लौटते समय हादसा, सभी अस्पताल में भर्ती
कासगंज। देर रात एक सड़क हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अलीगढ़ से एटा में एक शादी समारोह से लौट रही एक कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस से तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
यह हादसा कासगंज जिले के ढोलना थाना क्षेत्र के ग्राम मुहम्मदपुर के पास हुआ। सुजुकी सेलेरियो (गाड़ी नंबर वढ 81 इङ 6412) का चालक राहुल कुमार (22) पुत्र सोपाली सिंह वाहन चला रहा था। पुलिस के अनुसार, चालक को नींद आ जाने के कारण कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
घायलों में चालक राहुल कुमार के अलावा सोपाली (52) पुत्र लालाराम राजपूत, रक्षता (3) पुत्री कुलदीप कुमार, कमला (50) पत्नी अनार सिंह और गौरव (18) पुत्र सुखवीर शामिल हैं। ये सभी अलीगढ़ के नगला सुम्मैर, थाना गंगीरी के निवासी हैं।
पुलिस ने सभी घायलों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है। ढोलना थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गंगीरी थाना प्रभारी निरीक्षक को घायलों के परिजनों को सूचित करने के लिए जानकारी दे दी गई है। मौके पर शांति व्यवस्था सामान्य है और आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।