Homeउत्तर प्रदेशSaharanpurखड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

-

एक की आधार कार्ड से हुई पहचान, सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे पर हुआ हादसा


सहारनपुर। मुजफ्फरनगर हाईवे पर तल्हेड़ी बुजुर्ग के पास खड़े ट्रक से बाइक टकराने पर दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक मृतक की पहचान आधार कार्ड से कमरे आलम निवासी मुरादाबाद के रूप में हुई, जबकि दूसरे की पहचान का प्रयास जारी है।

सहारनपुर-मुजफ्फरनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा तल्हेड़ी बुजुर्ग में बैंक के समीप सड़क किनारे खड़े ट्रक से बाइक के पीछे से टकराने के कारण हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों ने हेलमेट पहन रखा था, इसके बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह करीब नौ बजे दोनों युवक बाइक से देवबंद की ओर से सहारनपुर जा रहे थे। तल्हेड़ी बुजुर्ग में बैंक के पास अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच अधिकारी लोकेश राणा ने बताया कि तलाशी के दौरान एक युवक के पास से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान कमरे आलम निवासी कुंदरकी, मुरादाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार दूसरे युवक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। उसके पास मिले मोबाइल फोन के माध्यम से परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही फरार ट्रक चालक और वाहन की तलाश भी की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts