HomeTrendingपीएम मोदी को इंडोनेशिया का सर्वाच्च सम्मान

पीएम मोदी को इंडोनेशिया का सर्वाच्च सम्मान

-

पीएम मोदी को इंडोनेशिया का सर्वाच्च सम्मान

जकार्ता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘बिंतांग आदिपूर्णा’ से सम्मानित किया। यह सम्मान भारत और इंडोनेशिया के मजबूत होते रणनीतिक और कूटनीतिक रिश्तों का प्रतीक माना जा रहा है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी उन विश्व नेताओं में शामिल हो गए हैं, जिन्हें 30 से अधिक देशों ने अपने सर्वोच्च या प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मानों से नवाजा है। सम्मान मिलने के बाद प्रधानमंत्री ने इसे अपना नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों का सम्मान बताया।

प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में इंडोनेशिया पहुंचे हैं। जकार्ता में राष्ट्रपति भवन इस्ताना मदेर्का में उनका भव्य स्वागत किया गया। राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने औपचारिक समारोह में उन्हें ‘बिंतांग आदिपूर्णा’ सम्मान प्रदान किया। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति भवन के अतिथि पुस्तिका पर हस्ताक्षर भी किए। उन्होंने सोशल मीडिया पर स्वागत के लिए इंडोनेशिया का आभार जताते हुए लिखा कि इस्ताना मदेर्का में मिले गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए धन्यवाद। यह यात्रा भारत की एक्ट ईस्ट नीति, महासागर विजन और मुक्त, समावेशी एवं खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts