Homeउत्तर प्रदेशShamliशामली: बिजली के पोल से टकराया ट्रक, लगी आग

शामली: बिजली के पोल से टकराया ट्रक, लगी आग

-

  • ट्रक में लोड कपड़े जले, हरिद्वार जा रहा था

शामली । दिल्ली की साइड से आ रहा ट्रक बिजली के पोल से टकरा गया। टकराने के बाद ट्रक में भयानक आग लग गई। आग लगने से ट्रक में रखा लाखों का माल जलकर राख हो गया। हादसे के दौरान चालक व परिचालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। हादसा सदर कोतवाली क्षेत्र के सिटी के भिक्की मोड़ पर हुआ।

भिक्की मोड़ रोड पर पॉस कालोनी है, जहां पर दिल्ली की साइड से कपड़ों से भरा ट्रक हरिद्वार की साइड जा रहा था। जब वह भिक्की मोड़ पर पहुंचा तो अचानक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गया।ट्रक के पोल से टकराने के बाद उसमें भयंकर आग लग गई। आग देखकर चालक और परिचालक ने कूदकर अपनी जान बचाई।

घटना के दौरान तेज आवाज होने के चलते स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। लेकिन जब तक ट्रक में सभी रखा सामान जलकर राख हो गया था।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts