Homeदेशट्रेलर की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

ट्रेलर की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

-

बदोसराय-रामनगर मार्ग पर हादसा, चालक हिरासत में लिया गया


बाराबंकी। कोतवाली सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक सड़क हादसे में साइकिल सवार व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई। यह घटना बदोसराय-रामनगर मार्ग पर मरकामऊ स्कूल के पास सुबह करीब 7 बजे हुई।

जानकारी के अनुसार, सेवढ़ा निवासी मोहम्मद इस्लाम (45) पुत्र मोहर्रम अली, जो थाना टिकैतनगर क्षेत्र के रहने वाले थे, साइकिल से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। मोहम्मद इस्लाम लहसुन का कारोबार कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में छह वर्षीय एक पुत्र है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में शोक व्याप्त हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर तेज रफ्तार में था। दुर्घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और राहगीर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर कोतवाली बदोसराय पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को संभाला।

पुलिस ने ट्रेलर को अपने कब्जे में ले लिया है और चालक को हिरासत में ले लिया गया है। शव बुरी तरह क्षत-विक्षत होने के कारण उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts