Homeदेशबेटे ने की सो रहे पिता की धारदार हथियार से की हत्या

बेटे ने की सो रहे पिता की धारदार हथियार से की हत्या

-

लोगों से चिल्लाकर बोला मैंने अपने पिता को कुल्हाड़ी से काटा, पुलिस हिरासत में आरोपी


गोरखपुर। बुधवार देर रात दो बजे बेटे ने सो रहे पिता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी छत पर चढ़ गया। उसने छत से चिल्लाकर बोला कि मैंने अपने पिता को कुल्हाड़ी से काट दिया है।

चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी और उसके पिता के अलावा घर में कोई भी मौजूद नहीं था।

पड़ोसियों ने बताया कि आरोपी हमेशा अपने पिता से शादी करवाने की जिद करता था। आरोपी दो महीने से मानसिर रूप से अस्वस्थ था और उसका इलाज चल रहा था। पूरा मामला गुलरिहा थाना क्षेत्र स्थित जंगल अयोध्या प्रसाद नौका टोला का है।

गुलरिहा थाना क्षेत्र स्थित जंगल अयोध्या प्रसाद नौका टोला में ब्रम्हदेव कन्नौजिया(50) अपने बेटे गोलू(25) के साथ रहते थे। वो मजदूरी का काम करते हैं।उनके दो और बेटे हैं- सोनू और मोहन, जो बाहर पेंटिंग का काम करते हैं। करीब दो महीने पहले ब्रम्हदेव की पत्नी का निधन हो गया।

गोलू मानसिक रूप से अस्वस्थ था और उसका इलाज चल रहा था। मां के निधन के बाद आरोपी की स्थिति और बिगड़ गई। पड़ोसियों ने बताया कि ब्रम्हदेव अपने बेटे की विशेष देखभाल करते थे। वह उसे अपने हाथों से खाना खिलाते थे और नियमित रूप से इलाज भी कराते थे। गोलू अक्सर शादी करने की जिद करता था और इसी बात को लेकर घर में कहासुनी होती रहती थी।

बुधवार को रोजाना की तरह गोलू और उसके पिता खाना खाकर सो रहे थे। ब्रम्हदेव घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। रात करीब 2 बजे गोलू ने अचानक कुल्हाड़ी से उन पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमले में ब्रम्हदेव की मौके पर ही मौत हो गई।

इसके बाद आरोपी गोलू घर की छत पर चढ़ गया और जोर-जोर से चिल्लाते हुए लोगों को बताया कि उसने अपने पिता को कुल्हाड़ी से मार डाला है। उसकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

घटना की सूचना मिलते ही गुलरिहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी गोलू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य एकत्र किए हैं।

गुलरिहा थानाध्यक्ष जगदीश प्रसाद पाल ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी और उसका उपचार चल रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts