Homeउत्तर प्रदेशMeerutव्यापारी हितों के हनन को नहीं किया जाएगा सहन

व्यापारी हितों के हनन को नहीं किया जाएगा सहन

-

– उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के स्थापना दिवस पर प्रदेश के व्यापारियों ने भरी हुंकार


शारदा रिपोर्टर,मेरठ– विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल का सम्मेलन शनिवार को बुढ़ाना गेट स्थित अपार चेंबर में हुआ। इसमें संगठन का विस्तार किया गया। व्यापारियों के हितों में कार्य करने की शपथ दिलाई गई। सम्मेलन में प्रदेश पदाधिकारी और कई जिलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष आशू शर्मा ने बताया कि, सबसे ज्यादा टैक्स देने के बावजूद व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है, जो गलत है। उन्होंने कहा कि व्यापारी सरकार के हित में काम करता है, बावजूद इसके सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना भी व्यापारी वर्ग को ही झेलना पड़ता है। जिससे व्यापारी त्रस्त है। आशु शर्मा ने बताया कि महासम्मेलन में व्यापारियों की समस्याओं को लेकर मंथन किया गया। व्यापारियों का सरकारी विभागों के द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न के मामलों को उठाया गया।

आशु शर्मा ने जीएसटी विभाग पर कई सालों के नोटिस जबरन भेजकर व्यापारियों का शोषण करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि त्योंहारी सीजन ही व्यापारियों के लिए कमाई का मौका होता है, लेकिन उसी दौरान जीएसटी सहित तमाम विभाग व्यापारियों के यहां छापा मारने पहुंच जाते हैं। भिन्न-भिन्न तरीकों से उनका उत्पीड़न करते हैं। जो अब बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का व्यापारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपना व्यापार करता है और सरकार को राजस्व देता है। लेकिन सरकार का कोई ध्यान व्यापारियों की तरफ नहीं है। जबकि प्रदेश का व्यापारी ही इस सरकार का सबसे बड़ा वोट बैंक भी है। लेकिन अब ऐसा लगने लगा है कि सरकार व्यापारियों को अपना बंधुआ मजदूर मानने लगी है। इसलिए यदि शीघ्र ही व्यापारी हितों पर सरकार ने नीति नहीं बनाई तो व्यापारी इस बार अपने हितों के बारे में सोचते हुए फैसले लेगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts