HomeTrendingट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत

-

गोरखपुर अस्पताल किया गया था रेफर, अस्पताल में इलाज के दौरान गई जान


कुशीनगर। पड़रौना ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत शामपुर हतवा निवासी एक युवक की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। युवक मंगलवार देर रात रविंद्र नगर से घर लौट रहा था, तभी उसकी मोटरसाइकिल एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल युवक ने गोरखपुर रेफर किए जाने के दौरान दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, कसया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत शामपुर हतवा निवासी रंजीत वर्मा (25) पुत्र स्वर्गीय उमेश वर्मा मंगलवार देर रात मोटरसाइकिल से रविंद्र नगर से अपने घर लौट रहे थे। चौहान टोला और भिक्कुछपरा मार्ग के बीच उनकी बाइक एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इस टक्कर में रंजीत गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से उन्हें तत्काल जिला अस्पताल रविंद्र नगर पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें एम्बुलेंस से गोरखपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद परिजन उन्हें वापस जिला अस्पताल रविंद्र नगर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रंजीत तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनकी माता प्राथमिक विद्यालय शामपुर हतवा में रसोइया के पद पर कार्यरत हैं। परिवार में बड़े भाई के विवाह की तैयारियां चल रही थीं, और रंजीत उसी सिलसिले में आवश्यक सामान तथा अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए रविंद्र नगर गए थे।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक छा गया। माता सहित परिवार के अन्य सदस्यों का बुरा हाल है। ग्राम पंचायत शामपुर हतवा में भी गम का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts