HomeCRIME NEWSमंगेतर को किले पर ले गई, धक्का देकर मार डाला

मंगेतर को किले पर ले गई, धक्का देकर मार डाला

-

पुणे/लोनावला: महाराष्ट्र के लोनावला ग्रामीण क्षेत्र के ऐतिहासिक लोहगढ़ किले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती ने अपने दोस्त के साथ मिलकर साजिश रची और अपने मंगेतर को किले से नीचे धकेल कर मौत के घाट उतार दिया। शुरुआत में इस घटना को एक हादसा बताने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस जांच में इस हत्या की साजिश का भंडाफोड़ हो गया है। पुलिस ने आरोपी मंगेतर और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, घटना 18 जून 2026 की है। केतन अग्रवाल और सिया गोयल नाम के एक ‘वुड-बी कपल’ (मंगेतर), जिनकी सगाई फरवरी 2026 में हुई थी, लोनावला के पास स्थित लोहगढ़ किले में घूमने आए थे।

तकरीबन सुबह 10:30 से 11:00 बजे के बीच सिया गोयल ने फोन कर परिजनों और पुलिस को सूचना दी कि केतन अग्रवाल का पैर फिसल गया है और वह लोहगढ़ किले से नीचे गिर गया है, जिससे उसकी मौत हो गई है। सूचना मिलने पर मौके पर किले के सुरक्षा गार्ड, पुलिस, मृत युवक और लड़की के परिजन पहुंचे।

घटना के दिन ही पुलिस स्टेशन में धारा 194 के तहत आकस्मिक मृत्यु (AD नंबर 36/2026) का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की गई। हालांकि, जांच के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। मृतक केतन अग्रवाल को ट्रेकिंग का काफी अनुभव था और वह अक्सर ट्रेकिंग किया करता था। ऐसे में उसका अचानक संतुलन खोकर गिरना पुलिस के गले नहीं उतरा। परिजनों का संदेह: केतन के परिवार वालों को भी इस घटना पर गहरा संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए मामले की गंभीरता से जांच की मांग की

पुलिस ने जब इस मामले में अपने गोपनीय सूत्रों, गवाहों के बयानों और तकनीकी सबूतों (Technical Evidences) की गहनता से पड़ताल की, तो पूरी साजिश बेनकाब हो गई। जांच में सामने आया कि सिया गोयल का ‘चेतन चौधरी’ नाम का एक दोस्त है। सिया की फैमिली का मार्केट यार्ड में काम है और चेतन की दुकान भी वहीं पास में ही है, जिसके चलते पिछले करीब एक साल से दोनों एक-दूसरे को जानते थे। सिया और चेतन चौधरी ने मिलकर केतन अग्रवाल को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया था। तय साजिश के तहत वे केतन को लोहगढ़ किले पर लेकर गए और वहां उसे धक्का दे दिया, जिससे नीचे गिरने के कारण केतन की मौत हो गई।

लोनावला ग्रामीण पुलिस स्टेशन में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 (मर्डर) और 61(2) के तहत मामला (क्राइम नंबर 168/2026) दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने सिया गोयल और चेतन चौधरी दोनों को हिरासत में ले लिया है और पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts