Homeन्यूज़तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी पर विवाद !

तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी पर विवाद !

-

मुंबई। कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी रिलीज से पहले कानूनी पचड़े में फंस गई है। यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, लेकिन उससे पहले त्रिमूर्ति फिल्म्स ने धर्मा प्रोडक्शंस, नम: पिक्चर्स, म्यूजिक लेबल सारेगामा और रैपर बादशाह के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में केस दर्ज किया है। मामला कॉपीराइट उल्लंघन का है।

 

 

आरोप है कि धर्मा प्रोडक्शंस की इस फिल्म के टीजर में 1992 की फिल्म विश्वात्मा के क्लासिक गाने सात समुंदर पार का बिना इजाजत इस्तेमाल किया गया है। त्रिमूर्ति फिल्म्स ने अपनी याचिका में दावा किया गया है कि टीजर में ओरिजिनल प्रोड्यूसर की सहमति के बिना गाने के सिग्नेचर बीट्स और हुक लाइन का प्रमुखता से इस्तेमाल किया गया है। इस पर तत्काल अंतरिम रोक लगाने की मांग की गई है। साथ ही लाइसेंसिंग समझौतों के तहत 10 करोड़ रुपये के हजार्ने की भी मांग की गई है।

बॉम्बे हाई कोर्ट में दर्ज मुकदमे में तर्क दिया गया है कि सारेगामा के पास इस गाने के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स हैं, लेकिन उसके लिए हुए समझौते में ओरिजिनल प्रोड्यूसर की इजाजत के बिना किसी फिल्म में इसके सिंक लाइसेंस देने की अनुमति नहीं है।

त्रिमूर्ति फिल्म्स का कहना है कि उनके गाने को तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी के टीजर में शामिल करने से पहले कोई कलात्मक या वित्तीय सहमति नहीं ली गई थी। यह कॉपीराइट उल्लंघन और नैतिक अधिकारों के उल्लंघन के बराबर है। सनी देओल, चंकी पांडे और दिव्या भारती स्टारर विश्वात्मा के मेकर्स त्रिमूर्ति फिल्म्स ने बताया है कि सारेगामा को 1990 के एक समझौते के तहत केवल सीमित मैकेनिकल अधिकार दिए गए थे और उसे किसी नई फिल्म में सिंक्रोनाइजेशन या रीमिक्स के लिए गाने को लाइसेंस देने का कोई अधिकार नहीं था। आरोप है कि प्रतिवादियों ने मिलकर यह काम किया, अधिकारों को गलत तरीके से पेश किया, और पासिंग आॅफ में शामिल हुए।

इस मामले की सुनवाई बॉम्बे हाई कोर्ट के सिंगल बेंच की जस्टिस शर्मिला देशमुख के सामने हुई, जिन्होंने प्रतिवादियों को अपना जवाब दाखिल करने के लिए समय दिया है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 22 दिसंबर को होगी। कार्तिक आर्यन-अनन्या पांडे की फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज हो रही है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान सीनियर एडवोकेट वेंकटेश धोंड और उनके साथ एडवोकेट हिरेन कामोद, त्रिपूर्ति फिल्म्स की तरफ से पेश हुए। मुकदमा वकील रश्मि सिंह और करण खियानी के जरिए दायर किया गया था।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts