Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर किया प्रदर्शन

Meerut: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर किया प्रदर्शन

-

– हिंदू स्वाभिमान परिषद ने भारत सरकार से की बांग्लादेश को मुंह तोड़ जवाब देने की मांग

शारदा रिपोर्टर मेरठ। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में सोमवार को हिन्दू स्वाभिमान परिषद के दर्जनों सदस्यों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने देश के प्रधानमंत्री और भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय पर सौंपा।

 

 

ज्ञापन सौंप रहे सदस्यों ने बताया गया कि, बांग्लादेश में लगातार हो रही हिन्दुओं की हत्या पर यूनुस सरकार का मौन रहना एक इस्लामिक षडयंत्र है। उन्होंने कहा कि, 19 दिसंबर को हिन्दू भाई दीपू चन्द्र दास की बर्बरता पूर्वक हत्या ने पूरे विश्न में मानवता को शर्मसार करने का कृत्य किया है। मजहबी जिहादियों द्वारा बांग्लादेश को हिन्दू विहिन करने का एक षडयंत्र है, जो किसी भी स्तर पर सहन करने योग्य नहीं है।

उन्होंने कहा कि, अब समय आ गया है कि, मजहबी जिहादियों को उन्ही की भाषा में जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि, आज जिस पर हिन्दुओं के कत्लेआम पर सभी देश, मानवाधिकार, कांग्रेस और सपा आदि राजनीतिक दल चुप है उससे प्रतीत होता है कि, हिन्दुओं की हत्या पर सभी ने अपनी मौन स्वीकृति दे रखी है। इसलिए भारत सरकार तत्काल अपने सभी मैत्री संबंध बांगलादेश से समाप्त कर बांग्लादेश को मुंह तोड़ जवाब दें।

ज्ञापन सौंपने वालों में मूलचंद शर्मा, राष्ट्रीय प्रभारी सुनील वर्मा, राष्ट्रीय प्रचारक मोहित हिन्दू, प्रदेशाध्यक्ष अमित तोमर, जिलाध्यक्ष प्रवीण चौहान, महानगर अध्यक्ष हर्ष, ब्रिजेन्द्र सोम, डा. राहुल उपाध्याय, विशाल शर्मा, मृदुल शास्त्री, अंकित वाजपेयी, जोनी चौधरी, अशोक चौहान आदि उपस्थित रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts