HomeAccident Newsडीसीएम-ट्रॉली टक्कर में तीन की मौत, पांच लोग घायल

डीसीएम-ट्रॉली टक्कर में तीन की मौत, पांच लोग घायल

-

– घायल जिला अस्पताल रेफर, सभी बुलंदशहर जनपद के रहने वाले, गोविंद साहब मेले से लौट रहे थे वापस

अंबेडकर नगर। आहिरौली थाना क्षेत्र में यादव नगर अटवाई के पास मंगलवार रात एक डीसीएम और गन्ना लदी ट्रॉली की टक्कर हो गई। इस हादसे में डीसीएम में सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

 

पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना देर रात उस समय हुई जब डीसीएम गन्ना लदी ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि डीसीएम बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों में सतीश (40), विशम्भर (42), महावीर (46), राजेश (38) और छोटेलाल (47) शामिल हैं।

आहिरौली थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि सभी मृतक और घायल बुलंदशहर के रहने वाले हैं। वे गोविंद साहब मेले में खजला बनाने का काम करते थे। घटना से पहले, वे श्रवण क्षेत्र में दर्शन करने गए थे और वहां से अपने घर लौट रहे थे।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान की जा रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts