HomeCRIME NEWSMeerut: सराफा कारीगर से लूट करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

Meerut: सराफा कारीगर से लूट करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। नौचंदी थाना पुलिस और स्वाट टीम ने बुधवार सुबह जागृति विहार एक्सटेंशन के पास मुठभेड़ में तीन बदमाशों को पकड़ा। इन बदमाशों ने 12 अगस्त को सराफा कारीगर से 55 लाख रुपये के जेवरात लूटे थे।

मुठभेड़ में देहरादून निवासी विश्वजीत सिंह और पुणे निवासी मोहम्मद को पैर में गोली लगी। पुलिस ने देवबंद के दुर्गेश कुमार को गिरफ्तार किया। बदमाशों से 304 ग्राम सोने की ज्वैलरी, 50 हजार रुपये नकद और अवैध हथियार बरामद किए गए।

 

 

घटना 12 अगस्त को सोहराब गेट बस अड्डे के पास हुई थी। बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर सराफा कारीगर से जेवरात लूट लिए थे। पुलिस जांच में ईरानी गैंग का नाम सामने आया।

पुलिस, स्वाट और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने बदमाशों का पता लगाया। पुलिस ने लूटा गया सारा माल बरामद कर लिया है।

 

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts