Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: राजीव गांधी को जयंती पर किया नमन, फल वितरित किए

मेरठ: राजीव गांधी को जयंती पर किया नमन, फल वितरित किए

-

  • कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सद्भावना से मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। बुधवार को बुढ़ाना गेट पर कांग्रेस कार्यालय में महानगर कांग्रेस कमेटी मेरठ द्वारा राजीव गांधी 81वीं जयंती शसद्भावना दिवस के रूप में मनाते हुये सभी को उनके बताये हुए रास्ते पर चलने कि शपथ ली।

कांग्रेस कार्यालय बुढ़ाना गेट पर सभी कांग्रेस जनों ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश के भविष्य के लिए समर्पण भाव से कार्य करने की शपथ ली। इसके बाद सभी कांग्रेस कार्यकर्ता इकट्ठा होकर लालकुर्ती स्थित प्रेम निवास पहुंचे। जहां उन्होंने गरीब और असहाय लोगों को फल वितरित किए। उसके बाद सभी कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने जिला अस्पताल प्यारेलाल पर पहुंचकर सर्जिकल वार्ड में फल वितरित किए। इस दौरान अस्पताल सुपरिंटेंडेंट सुदेश कुमारी कांग्रेस कार्यकर्ताओ के साथ उपस्थित रही।

कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, दूरदर्शी नेता और आधुनिक भारत के शिल्पकार राजीव गांधी की जयंती बड़े ही गरिमामय ढंग से मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकतार्ओं, पदाधिकारियों एवं नागरिकों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने कहा कि राजीव गांधी देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे।

जिन्होंने भारत को 21वीं सदी के लिए तैयार किया। उन्होंने देश में सूचना प्रौद्योगिकी, कंप्यूटर और दूरसंचार क्रांति की नींव रखी, जिससे आज भारत डिजिटल युग में अग्रणी है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में नए सुधार लागू कर युवाओं को विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर दिया।

वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था को संवैधानिक मान्यता देकर उन्होंने गांवों को अधिकार संपन्न बनाया और लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत किया। पूर्व महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी ने कहा कि राजीव गांधी ने महिलाओं, युवाओं और वंचित वर्ग के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं भी प्रारंभ की।

सलीम पठान ने कहा कि उनकी जयंती को ‘सद्भावना दिवस’ के रूप में मनाना हमारे लिए गर्व की बात है। यह दिवस हमें आपसी भाईचारे, शांति, राष्ट्रीय एकता और धार्मिक सौहार्द का संदेश देता है। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने शपथ ली कि वे राजीव गांधी जी के सपनों का भारत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts