HomeCRIME NEWSकवि सौरभ जैन सुमन को जान से मारने की धमकी

कवि सौरभ जैन सुमन को जान से मारने की धमकी

-


शारदा न्यूज संवाददाता

मेरठ। जैन तीर्थ गिरनार के आंदोलन की लड़ाई लड़ रहे कवि सौरभ जैन सुमन को बुधवार को जान से मारने की धमकी मिली है। उनके घर पर एक कागज की ..पोटली फेंक कर धमकी दी गई है। इसमें लिखा था कि गिरनार प्रकरण से हट जाओ नहीं तो हटा दिए जाओगे। अगली बार पत्थर नहीं गोली आएगी। सौरभ जैन सुमन ने सदर बाजार थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

सौरभ जैन ने बताया कि जैन तीर्थ गिरनार पर जैनों के यात्रा के अधिकार पर सवाल उठाने व जैन संतों को कोर्ट में घसीटने वाले पूर्व सांसद महेश गिरी के खिलाफ पूरे देश में जैन समाज आंदोलन कर रहा है। इसमें वह भी सक्रिय रूप से जुड़े हैं। महेश गिरी ने जैन मुनियों के साथ साथ सौरभ जैन सुमन को भी कोर्ट में घसीटने की धमकी अपने वीडियो में दी थी। सौरभ जैन सुमन ने कहा कि यदि उन्हें कुछ भी होता है तो उसके जिम्मेदार महेश गिरी एवं उनके साथी होंगे।

सीओ पूनम सिरोही ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts