HomeCRIME NEWSमेरठ में तमंचा फैक्टरी के फरार आरोपी के घर चोरी

मेरठ में तमंचा फैक्टरी के फरार आरोपी के घर चोरी

-

  • चोरों ने बंद मकान को बनाया निशाना,
  • नगदी सहित लाखों की ज्वेलरी ले गए चोर।

शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के शालीमार गार्डन में चोरों ने बंद मकान का कुंडा काटकर नगदी सहित लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। पड़ोसियों द्वारा घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग मकान पर पहुंचे और जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और चोरों की तलाश में जुट गई।

 

 

शाहजहां कॉलोनी गली नंबर 1 में पुत्र अकबर का मकान है परिवार वालों के अनुसार अकबर काफी दिन से बीमार चल रहा है जिसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया हुआ है। परिवार के लोग मकान के ताले लगाकर बीमार अकबर के पास अस्पताल में मौजूद थे। इसी दौरान रविवार देर रात्रि अज्ञात चोरों ने जुनैद के मकान के गेट का कुंडा काटकर करीब ₹20000 की नगदी सहित लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। पड़ोसियों द्वारा घटना की जानकारी मिलने पर जुनैद के परिवार वाले मकान पर पहुंचे और घटना के बारे में डायल 112 पुलिस को जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई और चोरों की तलाश शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, एसटीएफ और लिसाड़ी गेट पुलिस ने तीन दिन पूर्व लिसाड़ी गेट से हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी थी। पुलिस ने कुछ आरोपियों को जेल भेज दिया था वही जुनैद का बड़ा भाई आसिफ तमंचा फैक्ट्री प्रकरण में फरार हो गया था पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है इसी के चलते परिवार मकान पर ताला लगाकर फरार था और चोरों ने मौके का फायदा उठाकर चोरी की घटना को अंजाम दे दिया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts