HomeTrendingथर्माकोल के गोदाम में लगी भीषण आग

थर्माकोल के गोदाम में लगी भीषण आग

-

आग ने पूरे गोदाम को लिया चपेट में, एक घंटे तक उठती रहीं लपटें


आगरा। थाना एकता क्षेत्र स्थित धांधूपुरा स्थित टीन का नगला में टेक्सटाइल के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया।

बताया जा रहा है कि टैक्सटाइल फैक्ट्री के पास थमार्कोल का गोदाम था। इसमें थर्माकॉल और कार्टन रखे हुए थे, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया। आग लगते ही आसपास के इलाके में दहशत फैल गई और लोग घरों से बाहर निकल आए। घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों का कि यहां मार्बल की फैक्ट्री में कालीन बनाने का काम किया जा रहा था, जिससे आग तेजी से फैल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, फैक्ट्री संचालक की ओर से आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे, जिसके चलते आग पर काबू पाने में काफी समय लग गया। आग कई घंटों तक धधकती रही। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित करने में जुटी रही।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts