Homemausamआसमान पर रहे बादल, बारिश का रहा इंतजार, उमस ने किया हलकान

आसमान पर रहे बादल, बारिश का रहा इंतजार, उमस ने किया हलकान

-

  • सुबह के समय करीब नौ बजे भी आसमान पर काले बादल छाए हुए थे।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। दो दिन से आसमान पर बादल छाए हुए, लेकिन बारिश का इंतजार है। बारिश न होने के चलते उमस भरी गर्मी ने दिन भर शहरवासियों के पसीने छुड़ा दिए। मौसम के तेवर अभी भी कम नहीं है। बारिश होने के बाद ही गर्मी से राहत मिलेगी।

जुलाई की शुरूआत हो गई और उमस का असर बना हुआ है। सोमवार को मौसम के तेवर सुबह के समय बदले हुए थे, सुबह के समय करीब नौ बजे भी आसमान पर काले बादल छाए हुए थे, जिन्हे देखकर बारिश के आसार बने हुए थे, लेकिन आसमान पर छाये बादल बिना बरसे ही निकल गए। जिस कारण से दिनभर उमस ने पसीने छुड़ाये रखे। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान ३५.० डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान २६.४ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड़ किया गया।

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा यूपी शाही का कहना है कि उमस के चलते गर्मी का असर बना हुआ है। मेरठ और आसपास में भी बारिश के आसार बने हुए है, मंगलवार को बारिश होने की संभावना है।

बारिश के बाद ही गर्मी से राहत मिलेगी, अब जो बारिश हुई है उससे उमस का असर बढ़ा है। सोमवार को मेरठ का एक्यूआई ८६ दर्ज किया गया। जबकि शहर में जयभीमनगर ९५, गंगानगर ८३, पल्लवपुरम ८१, दिल्ली रोड ९० और बेगमपुल ९५ दर्ज किया गया। बारिश के बाद से एक्यूआई में ज्यादा बढोतरी नहीं हुई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts