Homeउत्तर प्रदेशMeerutखेत में महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी...

खेत में महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

-

  • जानवरों ने खाए हाथ-पैर !

शारदा रिपोर्टर 

मेरठ। मवाना थाना क्षेत्र स्थित अटौरा बाईपास पर सड़क से मात्र कुछ दूरी पर मौजूद एक खेत में अज्ञात महिला की सड़ी-गली लाश मिलने के बाद हड़कंप मच गया। महिला के हाथ-पैर जानवरों ने खाए हुए थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या के बाद शव को लाकर फेका गया है।

अटौरा बाईपास के निकट सड़क से 50 मीटर दूर एक खेत में ग्रामीणों ने लगभग 30 वर्षीय महिला की लाश पड़ी देखी। शव के हाथ-पैरों को जानवरों ने खाया हुआ था। देखते ही ग्रामीणों के होश उड़ गए। मामले की जानकारी मिलने पर इंस्पेक्टर सुभाष सिंह थाने की फोर्स और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतका के शव की जांच-पड़ताल की। प्रथम दृष्टया शव लगभग तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। महिला के सिर में जूड़ा बना हुआ था। जिसके चलते वह नवविवाहिता लग रही थी। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त का प्रयास किया। लेकिन, शिनाख्त न होने पर शव को मोर्चरी भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक प्रथम दृश्यता महिला की हत्या किसी और स्थान पर करने के बाद शव को घटनास्थल पर फेंके जाने की बात कही जा रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts