Homeउत्तर प्रदेशMeerutमवाना में गैस सिलेंडर की भारी किल्लत !

मवाना में गैस सिलेंडर की भारी किल्लत !

-

  • उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में लगना पड़ा, स्टॉक खत्म होने का डर।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। मवाना शहर में मंगलवार को गैस सिलेंडर की भारी किल्लत देखी गई। इससे उपभोक्ताओं में परेशानी बढ़ गई है। मुबारकपुर रोड स्थित गैस गोदाम पर सिलेंडर बुकिंग के लिए लोगों को घंटों लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है।

 

 gas cylinders in Mawana

 

जानकारी के अनुसार, सभी प्रमुख गोदामों पर ट्रकों के माध्यम से पहले ही स्टॉक लोड कर दिया गया था। इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को किसी भी परेशानी से बचाना था। इसके बावजूद, इंडियन गैस एजेंसी के बाहर लंबी कतारें लगी हुई हैं और भारी भीड़ के कारण अफरा-तफरी का माहौल है।

उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्हें डर है कि गोदामों का स्टॉक कहीं खत्म न हो जाए। इसी आशंका के चलते वे सुबह से ही सिलेंडर लेने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। महिलाओं और बुजुर्गों सहित सैकड़ों लोग एजेंसी पर जमा हो गए हैं, और बुकिंग में हो रही देरी से उनमें नाराजगी बढ़ रही है।

स्थानीय प्रशासन और गैस कंपनियों से तत्काल स्टॉक बढ़ाने की मांग की जा रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि यदि इस पर ध्यान नहीं दिया गया, तो यह संकट और गहरा सकता है। मवाना के निवासियों को इस समस्या से कब राहत मिलेगी, यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts