Homeउत्तर प्रदेशMeerutकांस्टेबल के घर के ताले तोड़कर लाखों की चोरी

कांस्टेबल के घर के ताले तोड़कर लाखों की चोरी

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। चुनावी माहौल में जहां एक तरफ पुलिस चुनाव ड्यूटी में मुस्तैद है। वहीं, बदमाश लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। टीपीनगर में एक बार फिर बदमाशों ने ‘खाकी’ के घर को ही निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी को अंजाम दिया। हालांकि वारदात करता बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।

जानकारी के मुताबिक भोला रोड स्थित राधा कुंज कॉलोनी निवासी अमित कुमार यूपी पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। फिलहाल अमित की पोस्टिंग सहारनपुर में है। बताया जाता है कि गर्मियों की छुट्टी के कारण अमित का परिवार भी शहर से बाहर गया हुआ है। सुबह पड़ोसियों ने अमित के घर के ताले टूटे देखे तो मामले की जानकारी परिवार के लोगों को दी। इसके बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे।

पीड़ित के मुताबिक बदमाशों ने गेट के ताले तोड़कर घर में रखी लाखों की ज्वेलरी और कैश पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जिसमें एक बदमाश अमित के घर में दाखिल होता दिखाई दे रहा था।

इंस्पेक्टर टीपी नगर के मुताबिक फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts