HomeGhaziabadहिंडन नदी का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट, करीब 100 बीघा फसल जलमग्न

हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट, करीब 100 बीघा फसल जलमग्न

-

– मुरादनगर के 6 गांवों की 100 बीघा फसल जलमग्न।

गाजियाबाद। लगातार हो रही बारिश के कारण हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इससे मुरादनगर के किनारे बसे गांवों में चिंता का माहौल है। नदी का पानी खेतों तक पहुंच गया है।
मुरादनगर के सुराना, सुठारी, नेकपुर, भदौली और विहिंग सहित एक दर्जन से अधिक गांव हिंडन नदी के किनारे स्थित हैं। हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना के साथ-साथ हिंडन नदी का जलस्तर भी बढ़ा है।

नदी का पानी गांवों की तरफ बढ़ रहा है। सुठारी, सुराना, नेकपुर और भदौली में नदी किनारे के खेतों में पानी भर गया है। अनुमान के अनुसार अब तक इन गांवों में करीब 100 बीघा फसल जलमग्न हो चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश जारी रहने पर बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है। प्रशासन ने स्थिति से निपटने के लिए कदम उठाए हैं।

उपजिलाधिकारी अजीत सिंह के अनुसार, मुरादनगर नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और लेखपालों की टीम स्थिति पर नजर रख रही है। राजस्व टीम ग्रामीणों से संपर्क में है। एसीपी मसूरी लिपि नगायच ने बताया कि चौकी प्रभारी को नदी के बढ़ते जलस्तर पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts